पंजाब के कैबिनेट और PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO का बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में आगमन हुआ, जहाँ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता विनय सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।होटल मौर्या पहुँचने पर LJP नेता विनय सिंह ,Arun singh और उनके सहयोगियों ने मंत्री हरभजन सिंह ETO का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री के सम्मान में एक विशेष रात्रि भोज (Dinner) का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के गणमान्य लोग शामिल हुए। स्वागत समारोह और रात्रि भोज के दौरान पंजाब और बिहार के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक व सकारात्मक बातचीत हुई। मंत्री हरभजन सिंह ETO ने बिहार की धरती पर मिले इस अपार प्रेम, सम्मान और पारम्परिक आतिथ्य सत्कार के लिए विनय सिंह और सभी सहयोगियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

0 Comments