Ticker

6/recent/ticker-posts

रियल हैंड्स ऑन गायनी एंडोस्कोपी प्रशिक्षण संपन्न

वूमेन'एस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना ( नॉर्थ इंडिया'एस फर्स्ट रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सेंटर) मैं गईनी दूरबीन सर्जरी एवं फर्टिलिटी का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें बिहार तथा कई अन्य राज्यों के  स्त्री और प्रसव रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
गायनी एंडोस्कोपी हर गाइनेकोलॉजिस्ट की आवश्यकता है इससे मरीजों को निसंता निवारण में भी काफी मदद मिलती है तथा आईवीएफ जैसे महंगे इलाज से बचने में मदद मिलता है महिलाओं के लिए दूरबीन सर्जरी गिफ्टेड सर्जरी है इसमें खून का बहन नहीं के बराबर अतः खून चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है ऑपरेशन के बाद दर्द भी काफी कम  होता है, इन्फेक्शन के चांस भी काफी कम रहते हैं, पेट पर बड़ा चीर नहीं पड़ता है अतः भविष्य में इन- सीजनल हर्निया होने की भी संभावना नहीं होती है।  सारांश में कहा जाए तो यह महिलाओं के लिए गिफ्टेड सर्जरी है

बताते चलें कि वूमंस हॉस्पिटल के ट्रेनिंग कोर्स डायरेक्टर डॉक्टर संजीव कुमार तथा डॉक्टर कुमारी अनुराग के द्वारा करीब एक दशक से यह स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम निरंतर जारी है तथा सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज में भी ऑन स्पॉट ट्रेनिंग दी जाती है। पीजी- रेजिडेंट को यह ट्रेनिंग वूमंस हॉस्पिटल में भी निशुल्क प्रदान की जाती है।
"रियल हैंड्स ऑन रिवॉल्यूशन" पुस्तक के द्वारा इस मुहिम को हर चिकित्सक तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा गाइनेकोलॉजिस्ट इस विधा को सीख कर अपने दो रास्ते पर मरीजों को इसका फायदा पहुंचा सके

Post a Comment

0 Comments