Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना में इंदु मां ग्रुप के इन्वेस्टर मीट में उमड़े निवेशक, दर्जनों ने कराई बुकिंग

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंदु मां ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर मीट के पहले दिन शनिवार को निवेशकों की भारी भीड़ उमड़ी। होटल द पनाशे, पश्चिमी राम गुलाम चौक, साउथ गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवेशकों और कारोबारियों ने हिस्सा लिया तथा ग्रुप की विभिन्न परियोजनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान इंदु मां ग्रुप के सीएमडी ऋषि सिंह ने निवेशकों से संवाद करते हुए ग्रुप की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रियल एस्टेट के साथ नोएडा के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट, नैनीताल के Arcadiya Vista Resort, पैन इंडिया कमर्शियल इन्वेस्टमेंट, जमुई के IM Square और तेजी से विकसित हो रहे धोलैरा में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया।

ऋषि सिंह ने कहा कि बिहार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और ऐसे आयोजनों का उद्देश्य निवेशकों को अलग-अलग परियोजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इंदु मां ग्रुप पिछले 17 वर्षों से रियल एस्टेट और निवेश के क्षेत्र में सक्रिय है और निवेशकों को दीर्घकालिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
पहले दिन आयोजित इन्वेस्टर मीट में निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। परियोजनाओं की जानकारी लेने के बाद दर्जनों निवेशकों ने मौके पर ही विभिन्न प्रोजेक्ट्स में बुकिंग भी कराई। आयोजकों के मुताबिक दूसरे दिन भी निवेशकों के साथ परियोजनाओं और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत संवाद किया जाएगा।
इन्वेस्टर मीट का आयोजन 12 और 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। निवेश संबंधी जानकारी के लिए 98733 31409 पर संपर्क किया जा सकता है। ग्रुप की वेबसाइट www.indumaa.com है।

Post a Comment

0 Comments