Ticker

6/recent/ticker-posts

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प : 2047 तक विकसित बिहार

गोवा, 6 सितंबर। ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ (LIB) की ओर से रविवार को रवींद्र भवन, वास्को द गामा में ‘विकसित बिहार–विकसित भारत 2047’ विषय पर बिहार विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार और देश-विदेश से 500 से अधिक नीति-निर्माताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों, पेशेवरों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य 2047 तक विकसित बिहार के निर्माण के लिए सामूहिक रोडमैप पर विचार-विमर्श करना रहा।मुख्य अतिथि बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार के साथ नागरिकों, उद्यमियों, पेशेवरों, सामाजिक संगठनों और प्रवासी बिहारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, उद्यमिता, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को बिहार के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

LIB के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि अभियान से देश-विदेश में करीब चार लाख लोग स्वेच्छा से जुड़े हैं, जबकि गोवा चैप्टर में लगभग 600 सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार के लक्ष्य के लिए राज्य को तेज और निरंतर आर्थिक वृद्धि के साथ शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा के अवसरों का विस्तार करना होगा। उन्होंने जातीय विभाजन से ऊपर उठकर सामाजिक एकता, उद्यमिता और नागरिक भागीदारी को बिहार के भविष्य के लिए जरूरी बताया।उन्होंने बताया कि LIB से करीब 600 स्टार्टअप जुड़े हैं और 2028 तक बिहार के प्रत्येक जिले में कम से कम एक ऐसा स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य है, जो 100 या उससे अधिक लोगों को रोजगार दे। संगठन की ओर से 20 जिलों में 42 गार्गी पाठशालाओं के माध्यम से महिला एवं बालिका सशक्तीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।

सम्मेलन में वास्को के विधायक कृष्णा दाजी सालकर, सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक, पत्रकार कन्हैया भेलारी, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद, पत्रकार एवं ‘गोवा समाचार’ की संपादक-प्रकाशक नमिता शरण, आईआरएस अजीत कुमार, प्रो. अशमी रज़ा, संस्कृति मंत्रालय के सलाहकार एवं सामाजिक उद्यमी दीपक ठाकुर, लव कुमार, सोनू शर्मा सिंह, LIB के राष्ट्रीय संयोजक मोहन झा, शैलेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह, सुभाष सिंह और सोशल मीडिया संयोजक आशीष रंजन सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।सम्मेलन में उद्यमिता, बिहार की संस्कृति- विरासत एवं पहचान, बिहार @ 2047 तथा ‘LIB मातृशक्ति @ 2047—सशक्त नारी, विकसित बिहार’ विषय पर चार प्रमुख सत्र आयोजित हुए। विभिन्न सत्रों में पंकज मणि, नेहा सिन्हा, रवि भारद्वाज, अभिषेक रवि, लिली झा, डॉ. विभय कुमार झा, रमेश कुमार सिंह, अशरफ जमाल, विजेता झा, मुकेश उपाध्याय, सोनम मिश्रा, इंद्रमोहन यादव, गणेश कुमार, समीर खान, अभिनव नारायण झा, पल्लवी रानी, ज्योति झा, संतोष मिश्रा, कौशलेन्द्र, अमित सिंह, डॉ. ए.ए. खान, कर्नल अजय सिंह, संजीव लाल, शैलेंद्र मिश्रा, सुभाष सिंह, सुजीत, आशु कुमार झा, आयुष मल्ल, डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन, डॉ. ललित लता झा, राकेश चंद, सोनू शर्मा, रवि राजहंस, रुचि सिंह, डॉ. रूपश्री, नूतन पांडे, बिनीता झा, मनीषा झा, रश्मि मल्ल, पूजा चंद्रा, सोनल कीर्ति तथा अमेरिका की सुनीता जी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।
इस अवसर पर ‘बिहार प्रेरणास्रोत सम्मान’ से अजीत कुमार आईआरएस, विशाल, सदर बायोटेक के सरफराज आलम व प्रशांत मिश्रा, शंकर ज्योति नेत्रालय पटना के मो. अख्तर, कमला प्रसाद, डॉ. विजय कुमार रंजन, संगीता वर्मा, आनंद सिंह, डॉ. लक्ष्य कुमार झा, पी.के. मंडल, सौम्या आईपीएस, पुष्पेंद्र मंडल, संजय सिन्हा, अखिलेश शर्मा, आशीष वर्मा तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन तथा ज्योति झा और पल्लवी रानी का काव्य पाठ भी हुआ।सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया से शशिकांत जी और अमेरिका से सुनीता जी सहित देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी बिहारियों की भागीदारी रही। LIB के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित कुमार ने कहा कि गोवा सम्मेलन ने बिहार के विकास में प्रवासी बिहारियों की बढ़ती भूमिका और प्रतिबद्धता को सामने रखा है।इस आशय की जानकारी ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह ने दी।

Post a Comment

0 Comments