Ticker

6/recent/ticker-posts

जगत अमरावती अपार्टमेंट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन। राहुल परमार बने अध्यक्ष


जगत अमरावती अपार्टमेंट प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 12 जुलाई 2026 को अपार्टमेंट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी. एन. पांडे ने की तथा संचालन कार्यकारी सचिव श्री पंकज शर्मा द्वारा किया गया।बैठक के प्रारंभ में कार्यकारी अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए अपार्टमेंट के सुचारु, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रबंधन के लिए सभी निवासियों के सहयोग और सहभागिता पर बल दिया। इसके पश्चात कार्यकारी सचिव ने बैठक के उद्देश्य एवं कार्यसूची की जानकारी दी।बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष श्री एस. के. झा ने पूर्व प्रबंधन समिति के सचिव श्री गंगेश्वर प्रसाद से प्राप्त एवं हस्तांतरित राशि का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही विगत वित्तीय वर्ष से अद्यतन तिथि तक समिति की आय एवं विभिन्न मदों में किए गए व्यय का विस्तृत आय-व्यय विवरण उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा गया। उक्त बैठक सम्मानित सदस्यों प्रो. एस. बी. राय, प्रो. दिलीप कुमार एवं प्रो. उषा यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।इसके उपरांत सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति/बहुमत से नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति के पदाधिकारी निम्नलिखित हैं—
अध्यक्ष: डॉ राहुल परमार  
सचिव: श्री संगीत कुमार ठाकुर 
कोषाध्यक्ष: श्रीमती प्रीति सिंह 
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। नवगठित समिति ने अपार्टमेंट के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन, वित्तीय अनुशासन तथा सभी निवासियों के हितों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा अपार्टमेंट के विकास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी से निरंतर सहयोग की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments