Ticker

6/recent/ticker-posts

आयु सेवा बना देश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत सहारा

देश में तेजी से विकसित हो रही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के बीच आयु सेवा एयर एंड ट्रेन एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक नेटवर्क के रूप में उभर रही है। वर्ष 2016 में स्थापित आयु सेवा आज एयर एंबुलेंस, ट्रेन एंबुलेंस और अत्याधुनिक ICU रोड एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आयु सेवा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी “बेड टू बेड क्रिटिकल केयर ट्रांसफर” व्यवस्था है, जिसके तहत मरीज को घर या अस्पताल से लेकर गंतव्य अस्पताल तक लगातार चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित पहुंचाया जाता है। संस्था की ICU एंबुलेंस वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों से लैस हैं।

संस्था की विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम द्वारा हृदय रोग, ट्रॉमा, नवजात शिशु, वेंटिलेटर सपोर्ट और गंभीर मरीजों के लंबी दूरी के ट्रांसफर को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। आयु सेवा अब तक देश के 108 से अधिक प्रमुख शहरों में 47 हजार से ज्यादा क्रिटिकल मरीजों का सुरक्षित ट्रांसफर कर चुकी है।

कम लागत वाली ट्रेन एंबुलेंस सेवा से पहचान बनाने वाली आयु सेवा अब आधुनिक तकनीक, मोबाइल ऐप, IoT आधारित मॉनिटरिंग और रियल टाइम कमांड सेंटर के जरिए देशव्यापी हेल्थकेयर मोबिलिटी नेटवर्क को मजबूत करने में जुटी है।

आयु सेवा का उद्देश्य केवल मरीजों का परिवहन नहीं, बल्कि देशभर में गंभीर मरीजों को समय पर सुरक्षित और सुलभ इलाज से जोड़ना है। तेजी, सुरक्षा और किफायती सेवाओं के कारण आयु सेवा आज भारत की भरोसेमंद इमरजेंसी हेल्थकेयर मोबिलिटी पार्टनर के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

Post a Comment

0 Comments