पटना।लेट्स इंस्पायर बिहार और द लिटरेरी मिरर के संयुक्त तत्वावधान में, साहित्य, भाषा और रचनात्मकता का जश्न मनाने की भावना के साथ एलआईबी लिटरेचर फेस्टिवल 2026 प्रस्तुत होने जा रहा है, जो देश भर से प्रतिष्ठित और उभरते लेखकों, कवियों, प्रकाशकों, साहित्यिक संस्थाओं और पाठकों को एक साथ लाने और किसी भी सामाजिक परिवर्तन में साहित्य की प्रभावशाली और महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने का उद्देश्य रखता है।बिहार के लोकप्रिय और प्रतिष्ठित पुलिस महानिरीक्षक और 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के संस्थापक और संरक्षक विकास वैभव आईपीएस की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, काव्य संध्या, अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सत्र, सेलिब्रिटी सत्र, पुस्तक विमोचन और पुस्तक संबंधी जानकारी, साहित्यिक पुरस्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सम्मिलित रहेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य के प्रति गहरी सराहना को प्रेरित करना और साहित्य के माध्यम से बिहार की गौरवशाली संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत, समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों और उन युवा लेखकों को भी प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा, जिनके पास साहित्य के प्रति अपने जुनून और उत्साह को आकार देने के लिए संसाधनों और अवसरों की कमी है। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में माननीय राज्यपाल (बिहार) श्री आरिफ मोहम्मद ख़ान जी की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अरुण शंकर प्रसाद जी, पर्यटन सह कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार ने अपनी प्रतिष्ठित उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है।कार्यक्रम में कुछ प्रमुख नाम जिन्होंने विशिष्ट अतिथि, वक्ता, पैनलिस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्वीकृति दी है- डॉ डी एन गौतम (पूर्व डीजीपी-बिहार, लेखक), अमित लोढ़ा (आईपीएस ऑफिसर, प्रसिद्ध लेखक), समीर परिमल (डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स-बिहार, कवि), रचना यादव (एमडी, हंस पत्रिका), डॉ अनिल सुलभ (अध्यक्ष- बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन), मृत्युंजय शर्मा (लेखक, राजनीतिज्ञ), नलिन वर्मा (लेखक, प्रमुख पत्रकार), दुष्यंत प्रताप सिंह (फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर, लेखक), विंग कमांडर (से नि) उमेंद्र त्रिपाठी, डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी (महानिदेशक-हेरिटेज सोसाइटी, लेखक), डॉ धर्मेंद्र कुमार धीर (सहायक प्रोफेसर- एनआइटी पटना), प्रोफ़ेसर मंगला रानी (अध्यक्ष, हिंदी विभाग- पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी), डॉ परशुराम तिवारी (स्पीकर, लेखक, विषय विशेषज्ञ, शोधकर्ता), प्रभाकर कुमार राय (प्रांतीय अध्यक्ष- राष्ट्रीय कवि संगम, बिहार), अलका प्रिया (एंटरप्रेन्योर, ऑथर, स्क्रीनराइटर, एक्स बैंकर), डॉ श्वेता सिन्हा (असिस्टेंट प्रोफेसर आईआईटी पटना), परमेन्द्र वाजपेयी (वाईस चांसलर छपरा), अविकल नारायण शुक्ला (जर्नलिस्ट, कोलमनिस्ट, एजुकेशनिस्ट) और अन्य कई प्रतिष्ठित साहित्यिक व्यक्तित्व। कार्यक्रम से जुड़े कुछ नाम जिन्होंने इवेंट पार्टनर्स के रूप में कार्यक्रम को अपना समर्थन एवं सहयोग दिया है- एलआईबी लिटरेरी चैप्टर कविता साहित्य (मुख्य आयोजक), द लिटरेरी मिरर (इवेंट पार्टनर), एक्सप्रेस बुक सर्विस (बुकस्टोर पार्टनर), वीकफ़ील्ड (गिफ्ट पार्टनर), कंटेम्पररी लिटरेरी रिव्यू इंडिया (जर्नल पार्टनर), द बुक बेकर्स (लिटरेरी पार्टनर), द बुक ब्रैकेट (पब्लिशिंग पार्टनर)। साहित्य द्वारा अन्वेषण, जुड़ाव और प्रेरणा के उद्देश्य से हो रहे इस साहित्यिक समागम द्वारा “साहित्य से चेतना, संवाद और सामाजिक उत्तरदायित्व” का एक वैचारिक एवं रचनात्मक पहल होने जा रहा है लेट्स इंस्पायर बिहार के माध्यम से और इस आयोजन और परिवर्तन की प्रक्रिया का हिस्सा बनने का आग्रह करते हुए अभियान के प्रणेता आदरणीय विकास वैभव ने कहा कि बिहार को पुन: शीर्षस्थ करने में समस्त साहित्यिक समुदाय एवं सभी साहित्यानुरागियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम को लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार की पूरी टीम उत्साहित है और सकारात्मकता के इस परिवर्तन प्रक्रिया में एक साथ मिलकर इसे सफल बनाने में संपूर्ण निष्ठा से कार्यरत है। लिटरेरी चैप्टर से मुख्य समन्वयक ज्योति झा, पल्लवी रानी, नीतीश राज, डॉ अर्चना त्रिपाठी, अनिल झा, अभिषेक कुमार झा, और लेट्स इंस्पायर बिहार परिवार से आलोक कुमार रंजन, राहुल कुमार सिंह, मोहन कुमार झा, ओ पी सिंह, डॉ प्रीति बाला, नम्रता कुमारी, अनुभूति वर्मा, नूतन पांडे, बिन्नी कुमारी बाला, सुधा पांडे, बिन्धु चौधरी, मंजू संघाई, शीरिन ईरम, डॉ रूपाश्री, पितमा सिंह, नेहा सिंह, करिश्मा, अनुभा गुप्ता, प्रभाकर कुमार राय, मोहन कुमार झा, आमिर अहमद, अनूप नारायण सिंह, आशीष आदर्श, कुमार राहुल, राहुल सिंह, शुभम कुमार चौरसिया, धीरज सिंह, डॉ रवि, अंशु कुमार सिंह, राज वर्धन, धीरज कुमार सिंह, विकास कुमार, अमित आनंद, मुकेश राठौर, जसवंत कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ शिवजी प्रसाद, रजनीश कुमार, अमन कुमार, अरुण कुमार शर्मा, रवि रॉय, रोहित कुमार, राहुल राज, रोहित राज, आशीष रंजन, सतीश गांधी, सुभाष, सोनू राज, सरमद ख़ान, सोनू कुमार ठाकुर, अभिनंदन यादव, कौस्तुभ सिंह, अमित आनंद, सनी कुमार, रणधीर सिंह भीमा, शिवजी प्रसाद, डॉ रवि, कन्हैया कुमार और अन्य मुख्य सदस्य सक्रियता से इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह से कार्यरत हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति मनीषा झा और गार्गी दीघा से नम्रता कुमारी की टीम द्वारा दी जाएगी। उद्घाटन सत्र में आर जे सुरभि श्वेता एंकरिंग करेंगी।

0 Comments