इस अवसर पर जननेता मो. मंसूर आलम ने भी सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की सदस्यता लेकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताया। दोनों नेताओं के एक साथ पार्टी में शामिल होने को राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ना उनकी राजनीतिक रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के नेताओं ने कहा कि शेख मोजामिल हुसैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनके संगठन में आने से पार्टी को अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन किशोर और विनय झा ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) समानता, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी विकास की राजनीति करती है, जिससे प्रभावित होकर लगातार जननेता पार्टी से जुड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष जय प्रकाश, वरिष्ठ नेता अरुण कुमार अमर सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नेताओं ने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी कई प्रमुख चेहरे पार्टी की सदस्यता लेंगे, जिससे बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे।

0 Comments