सोनपुर, संवाददाता।सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में टिकट की दावेदारी को लेकर अटकलें चल रही हैं, वहीं संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच एक नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है – हेम नारायण सिंह।वर्षों से संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले हेम नारायण सिंह को इस बार भाजपा का टिकट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पार्टी में उनकी लंबी सेवा, जनता के बीच गहरी पकड़ और सामाजिक संतुलन बनाने की क्षमता ने उन्हें टिकट की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार बना दिया है।
संगठन में चार दशक का अनुभव
हेम नारायण सिंह 1986 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छपरा से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता के रूप में की थी। शुरुआती दौर से ही उन्होंने जमीनी राजनीति को प्राथमिकता दी और छात्रों, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों से जुड़ाव बनाकर रखा।
विभिन्न जिम्मेदारियों में कुशल नेतृत्व
राजनीतिक परिपक्वता और कार्यकुशलता के चलते उन्हें भाजपा ने कई अहम जिम्मेदारियां सौंपीं।
2010 से 2012 तक वे किसान मोर्चा के गन्ना प्रकोष्ठ के संयोजक रहे।
2012 से 2014 तक उन्होंने आरटीआई मंच के बिहार भाजपा महामंत्री के रूप में कार्य किया।
2014 में उन्हें महुआ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया।
वर्तमान में वे सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश भाजपा के रूप में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।
स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी दिखाया दम
हेम नारायण सिंह दो बार सोनपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। विशेषकर 2020 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने बिना किसी पार्टी समर्थन के शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह दर्शाता है कि क्षेत्र की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता कितनी मजबूत है।
सर्वसमाज में स्वीकार्यता
वे केवल एक वर्ग विशेष के नेता नहीं, बल्कि सर्वसमाज के प्रिय चेहरा हैं। सवर्ण समाज के साथ-साथ अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित वर्गों के बीच भी उन्हें सम्मान और समर्थन प्राप्त है। हेम नारायण सिंह को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जो हर समय जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। चाहे सामाजिक कार्य हो या प्रशासनिक सहयोग, वे हर मोर्चे पर आम लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं।
टिकट की दौड़ में सबसे आगे
पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व की मानें तो हेम नारायण सिंह इस बार सोनपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट के सबसे मजबूत दावेदार हैं। पार्टी के लिए वर्षों की सेवा, जनसंपर्क में दक्षता और सभी वर्गों में लोकप्रियता ने उन्हें अन्य संभावित उम्मीदवारों से कहीं आगे ला खड़ा किया है।
जनता की उम्मीदें और पार्टी का फैसला
अब सबकी निगाहें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं कि वह इस अनुभवी, समर्पित और जनप्रिय नेता को टिकट देकर जनता की उम्मीदों को बल देते हैं या नहीं। फिलहाल सोनपुर की जनता अपने प्रिय नेता को विधानसभा में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।
---
0 Comments