Ticker

6/recent/ticker-posts

महाराजगंज से शुभ्रा सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग को लेकर पटना में अखिलेश सिंह के आवास पर जुट गए समर्थक

पटना। शनिवार की देर शाम सैकड़ो की तादाद में महाराजगंज से आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉ अखिलेश सिंह के आवास पर जमकर जिंदाबाद के नारे लगाये उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौप कर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भूमिहार बिरादरी की लोकप्रिय समाज सेवी शुभ्रा सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। आपको बता दे की शुभ्रा सिंह चर्चितचिकित्सा स्वर्गीय डॉक्टर प्रभात कुमारकी धर्मपत्नी है।
 महाराजगंज लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में जाते हैं इस बात की चर्चा जोड़ों पर है की सीट से भूमिहार बिरादरी का ही कोई उम्मीदवार होगा ऐसे में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बसंतपुर प्रखंड के बड़कागांव निवासी देश के चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ रहे स्वर्गीय डॉ प्रभात कुमार की पत्नी शुभ्रा सिंह की दावेदारी भी सामने आई है सुपड़ा के समर्थक पटना से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के नेताओं के यहां डेरा डाले हुए हैं तथा डॉक्टर प्रभात कुमार के द्वारा महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों के दम पर उनकी पत्नी को कांग्रेस का सिंबल दिए जाने की मांग कर रहे हैं इसी क्रम में पटना में शुभ्रा के समर्थकों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात करें ज्ञापन सोपा तथा मांग की की स्थानीय स्तर पर भूमिहार बिरादरी से आने वाली शुभ्रा सिंह को कांग्रेस का टिकट देकर डॉक्टर प्रभात कुमार के कार्यों को सम्मान दिया जाए। कांग्रेस कोटे की सीट पर डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह अपने पुत्र आकाश कुमार जबकि पार्टी के दिग्गज नेता बेगूसराय वाले कन्हैया कुमार को लड़वाना चाहते हैं ब्राह्मण बिरादरी से आने वाले महाराजगंज से कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे भी दौड़ में शामिल है पर डॉक्टर प्रभात कुमार की पत्नी शुभ्रा सिंह के समीकरण के आगे तमाम लोगों का कद छोटा हो जा रहा है। शुभ्रा सिंह के नाम की चर्चा आते ही भूमिहार एकता मंच ने दिल्ली जाकर दिग्गज कांग्रेसी नेताओं और बिहार प्रभारी से मुलाकात की है तथा उन्हें महाराजगंज का पूरा समीकरण बताया है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से तीन बार भूमिहार जाति के उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे है। यहां भूमिहार मतदाताओं की तादाद 2 लाख के करीब बताई जा रही है जबकि राजपूत मतदाताओं की तादाद 3:30 लाख के करीब है।

Post a Comment

0 Comments