Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वरोजगार के क्षेत्र में छपरा वाले ब्रजेश सिंह निकुंभ की बड़ी पहल राजीव नगर में खोल वर्ल्ड क्लास सैलून पहुंचे जावेद हबीब

मुख्य अतिथि के रूप में पटना पहुंचे जावेद हबीब ने किया शुभारंभ
पटना।वर्ल्ड क्लास हेयर सैलून ब्रांड द जावेद हबीब सैलून का नया फ्रेंचाइजी पटना के राजीव नगर मेन रोड इलाके में सुचित्रा राधा कंपलेक्स के प्रथम तल पर आज से प्रारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ इस ब्रांड के प्रणेता विश्व प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने किया। इस अवसर पर इस सैलून ब्रांड के ओनर ब्रजेश सिंह निकुंभ तथा निखिल रंजन भी उपस्थित थे।जावेद हबीब ने कहा कि मेरी कैंची में इतनी शक्ति है कि मेरे द्वारा सीधे 10 हजार लोगो को काम मिल पा रहा है, अप्रत्यक्ष रूप से यह आंकड़ा कितना है। यह किसी को नही पता। इतने लोगो को फिल्म इंडस्ट्री भी रोजगार नहीं दे पाता जितना जावेद हबीब ने दे दिया है। फिर भी लोग हम को नाई बोलते हैं। यह सुनकर मुझे कभी बुरा नही लगता। हमे तो अपनी कैंची पर गर्व है। क्योंकि इसी कैंची के द्वारा हमारा घर चलता है। यह हमारी कर्मभूमि है। उन्होने कहा कि आज के युवाओं में डॉक्टर, इंजीनियर बनने की होड़ सी लग चुकी है। नतीजा यह है कि आज हजारों इंजीनियरिंग करने वाले युवा बेरोजगार हैं। आज के युवाओं के लिए हेयर कटिंग का क्षेत्र भी कई अवसरों का सृजन करने वाला है। दुनिया को बालों का फैशन भारत ने दिया। आज जिस शैंपू से देश विदेश के सभी लोग परिचित हैं और यह लगभग आज सभी की जरूरत बन चुकी है। यह भी भारत का ही देन है। दुनिया में बालों के फैशन का सृजनकर्ता भारत है जिसपर हम सभी को गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर ब्रजेश सिंह निकुंभ ने बताया कि जावेद हबीब भारत में पर्सनल केयर के क्षेत्र में देश का प्रमुख हेयर एंड ब्यूटी सैलून है। कंपनी के पूरे भारत में 900 से अधिक सैलून हैं। कंपनी बिहार के क्षेत्र में उत्साही भागीदारों को आमंत्रित कर रही है। इस “जावेद हबीब हेयर स्टूडियो” में बालों की देखभाल से जुड़ी सभी सेवाएं हेयर मेकअप ब्यूटी नेल्स उपलब्ध हैं। इस सैलून में स्वच्छता को देखते हुए सबसे बेहतरीन उपाय अपनाए गए हैं और यह सैलून सुरक्षा की गारंटी देता है। यह जावेद हबीब सैलून का स्टूडियो फॉर्मेट है। सैलून सभी हेयर सेवाओं जैसे हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलरिंग, स्ट्रेटनिंग और ग्लोबल कलरिंग की सेवाएं प्रदान करता है। निखिल रंजन ने बताया कि उनके सालों के माध्यम से राजीव नगर और आसपास के लोगों को बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई का निर्माण लोग भी उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments