Ticker

6/recent/ticker-posts

राजा साहब के पोते के वरबधु स्वागत में सोनपुर में जुटे बिहार सरकार के मंत्री विधायक सांसद

पटना। राजा साहब के नाम से मशहूर स्वर्गीय लगन देव सिंह के पोते राजकुमार सिंह उर्फ राज बाबू के वर वधू स्वागत समारोह में सोनपुर के बरबटा में बिहार सरकार के मंत्री विधायक वरीय अधिकारियों का जमवाड़ा लगा। सर्व विदित हो कि 7 जून को सोनपुर निवासी वरीय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह और अंजू सिंह के पुत्र राज बाबू की शादी बख्तियारपुर करौटा नरौली निवासी अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी विनोद कुमार सिंह और संजू सिंह की पुत्री तथा वर्तमान में प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत ज्योत्सना सिंह के साथ संपन्न हुई थी। शादी समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी संजय झा समेत दर्जनों की तादाद में मंत्री विधायक पूर्व विधायक शामिल हुए थे। सोनपुर में आयोजित वर वधु स्वागत समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार पूर्व सांसद आनंद मोहन बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रीजमा खान समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी मंत्री जयंत राज पूर्व सांसद आनंद मोहन सोनपुर के विधायक रामानुज प्रसाद जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सारण जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह वरीय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह कुंवर दीप कुमार सिंह, उनके समधी बख्तियारपुर करौटा नरौली निवासी विनोद कुमार सिंह विधायक पवन जयसवाल,विधायक राजेश कुमार सिंह पूर्व विधायक सोनपुर विनय कुमार सिंह परिवार के सदस्य युवराज प्रताप सिंह ऋतुराज सिंह रुद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे  विदित हो कि बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ओम कुमार सिंह के दामाद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के राज्यपाल ने भी बधाई संदेश भेजकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया है इस आशय की जानकारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने दी।

Post a Comment

0 Comments