Ticker

6/recent/ticker-posts

देश के क्षत्रिय संगठनों को दिया बिहार वाले मृत्युंजय कुमार सिंह ने संदेश


         *मृत्युंजय कु सिंह ✍🏻🙏*
—————————————
 शौर्य, ज्ञान , बलिदान , वीरता , त्याग , पराक्रम और पर्वत के समान विराट ह्रदय वाले क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास सृष्टि के हर काल खंड में सवर्ण अक्षरों से अंकित है। पर वर्तमान में क्षत्रिय समाज की शैक्षणिक - आर्थिक - राजनीतिक - व्यापारिक - सामाजिक स्थिति { दशा - संवृद्धि } संतोषजनक नही है। देश में क्षत्रिय समाज के सारे संगठन { लाखों की संख्या वाले - हज़ारो की संख्या वाले - बीस पचास संख्या वाले } अपना - अपना बखान और विस्तार करने में लगे रहते हैं। यह अच्छी बात है। यदि संगठन या कोई व्यक्ति समाज के लिए कुछ अच्छा किया है तो सत्यता और साक्ष्य के साथ बताना या बखान करना चाहिए। यह भी सत्य है की देश में क्षत्रिय संगठन या उससे जुड़े लोग ही समाज के पीड़ित व्यक्ति / सामाजिक मुद्दे की आवाज़ बनते है। वर्तमान में क्षत्रिय संगठनो की प्रमुख मांग क्या है! वर्तमान क्षत्रिय समाज की ज़रूरतों की गहराई से समीक्षा कर समाधान हेतु सभी संगठनो की आवाज़ को बुलंद करने का रणनीति क्या है ? । कही कुछ संगठन या संगठन से जुड़े लोग विभिन्न राजनीतिक दलों के निज स्वार्थी राजनेताओं की निज महत्वकांक्षा से तो नही जुड़ गये है?। इसका उत्तर संगठन ही दे सकते है। देश के सभी क्षत्रिय संगठन वर्ष में दो बार एक मंच पर अपना अहम् को त्याग कर एवं सिर्फ़ हम श्रेष्ठ है इसे अपने मन - मस्तिष्क से निकाल कर सच्चे ह्रदय से एक साथ ज़रूर बैठे। इतिहास गवाह है, अहंकार के समंदर में कई सम्राट डूब गए, इसलिए सदैव सभी विनम्र रहिए”। क्षत्रिय समाज के आर्थिक रूप से सम्पन्न  व्यक्ति संगठनो के कार्यों की समीक्षा करके आर्थिक सहयोग ज़रूर करे। क्षत्रिय कुल में जन्म लेने पर क्षत्रिय समाज के लिए कार्य कर रहे संगठन को आर्थिक सहयोग करना अमीर क्षत्रिय का कर्तव्य और दायित्व है। वैसे सभी लोगों को अपनी क्षमता अनुरूप शारीरिक या आर्थिक सहयोग करना चाहिए। उनको पता होना चाहिए की सारा धन और दुनिया छोड़ के एक दिन जाना निश्चित है। राजा महाराज के महल की स्थिति एक बार खुली आँखों से देख ले। इंसान का समाज के लिए किया गया कार्य और सहयोग हमेशा जीवंत रहता है और समाज सम्मान के साथ याद करते रहता है। बिना अर्थ कोई संगठन अपने उद्देश्य की प्राप्ति नही कर सकता। 
   देश के सभी संगठनो से मेरा हाथ जोड़ कर आग्रह / अपील है कि आप सभी अपने - अपने संगठन के एजेंडे के साथ मेरे ऊपर लिखी बातों एवं नीचे लिखे विचार - सुझाव को यदि सम्भव हो तो अपने कर्तव्य / एजेंडे में शामिल करे और हर गाँव - हर परिवार तक पहुँचाये ः- 
  { 1 } शिक्षा के क्षेत्र में युद्ध की भाँति अपनी पूरी क्षमता - वीरता का परिचय देकर सफलता का झंडा फहराने के लिए गाँव - मोहल्ला जाकर युवाओं को प्रेरित करते हुए संकल्प दिलवाएँ। शिक्षा अनमोल रत्न है जिसे ना कोई छिन सकता और नही वह धन की भाँति समाप्त होता है। युवाओं को समझाना होगा कि संसार में माता - पिता से बड़ा कोई दूसरा शुभचिंतक नही हो सकता। माता - पित्ता का सम्मान कर नित्यदिन पैर छू कर आशीर्वाद प्राप्त करे। 
    { 2 } व्यापार के क्षेत्र में युद्ध की भाँति गाँव - मोहल्ला - शहर जाकर कोई भी दुकान छोटा या बड़ा खोल कर अपनी पूरी क्षमता - वीरता का परिचय देकर सफलता का झंडा फहराने को प्रेरित करते हुए संकल्प दिलवाएँ। गाँव में वैज्ञानिक ढंग से खेती और बाज़ार में अधिक लाभप्रद { मूल्य } की समीक्षा कर उस फसल की खेती के लिए क्षत्रिय किसान भाई को प्रेरित करे। 
    { 3 } क्षम्य और क्षमा के मंत्र को अपनाते हुए अपने पूर्वजों की भाँति क्षमा के मार्ग पर चल कर अपने परिवार - सम्बन्धी - पड़ोसी से अपना अहं को त्याग कर उम्र में छोटा अपने से बड़े का पैर छू कर माफी माँगे और बड़ा उसे माफ़ कर सच्चे ह्रदय से गले लगाये। न्यायालय में चल रहे मुक़दमों का समझौते से निपटारा कर प्रेम - भाईचारे के सम्बंध को प्रगाढ़ करने को प्रेरित एवं जागरूक करे। हर समय एक दूसरे के सहयोग की भावना को जीवंत रखने के लिए संकल्प दिलवाये।
    { 4 } सभी जाती - समाज से जूडो और जोड़ो के मंत्र का प्रयोग करे। क्षत्रिय समाज के पूर्वजो का इतिहास दर्पण की भाँति स्पष्ट दिखता है कि सभी समाज के लोग क्षत्रिय समाज के साथ या नेतृत्व में चलते थे और आज ..?। गाँव समाज के लोगों के बीच बहस में स्वयं के उच्चारित वाणी - शब्दों की समीक्षा उपरांत सुधार कर अपने ऊँच संस्कार - आदर्श - विचारों के साथ सभी समाज से जुड़ के रहे। वीर पूर्वज अपनी वीरता और तलवार के बल पर राजा बनते थे। आज लोकतंत्र में हर व्यक्ति वोट रूपी तलवार है । वर्तमान वक्त के साथ चले। और राजनीतिक शक्ति के रूप में समाज को स्थापित करे। 
      { 5 } अपने स्वाभिमान को जीवंत रखे पर अहम् का त्याग करे। अमीर परिवार अपने पड़ोस के गरीब परिवार को आगे बढ़ाने में मदद करे तथा गरीब परिवार उस मदद करने वाले परिवार का सम्मान करे एहसान को हमेशा पीढ़ी दर पीढ़ी जीवंत रखे।साथ ही क्षत्रिय एकता यानी आपसी सम्बंध की मज़बूती के लिए गाँव - शहर में कार्य योजना बनाकर कार्य करे। 
       { 5 } दहेज मुक्त समाज को प्रश्रय दे। हर घर में लड़का और लड़की है। साथ ही अपने बच्चों की शादी में अपने होने वाले सम्बन्धी की पैतृक भूमि दहेज में न बिके या क़र्ज़ न लेना पड़े इसका ख़याल रखे।
          { 6 } नशा मुक्त समाज के लिए समाज / युवाओं को जागरूक और प्रेरित करे। नशा के कारण अधिकतर युवा अनेक़ो बीमारियों से ग्रसित हो जा रहे है और उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। साथ ही आर्थिक रूप से गरीब हो रहे है।
         { 7 } सोशल मीडिया पर किसी जाती विशेष की बुराई या अशब्द भाषा का प्रयोग से परहेज़ करने के लिए समाज को प्रेरित करे। सोशल मीडिया एक विश्व व्यापी मंच है जिसे हर कोई देखता है। हर जाती में व्यक्ति अच्छा - बुरा हो सकती है पर कोई भी समाज बुरा नही होता है। ग़लत शब्दों के साथ फ़ेसबूक / पेज इत्यादि पर पोस्ट करने वाले की क्षति भले नही होती होगी परंतु समाज को क्षति होती है।
 अंत में निष्कर्ष के रूप में कहूँगा की ः- अगर आपके गौरवशाली अतीत और वर्तमान ख्वाब बड़े हैं! तो आपका कर्तव्य - कर्म और संघर्ष कैसे छोटा और संकुचित हो सकता है। क्षत्रिय समाज हमेशा सकारात्मक सोच और क्रियाओं साथ कर्मयोगी बने। क्षत्रिय समाज अर्ध निंद्रा से जागो और हर क्षेत्र में संकल्प के साथ विजय के लिए कदम बढ़ाओं और क्षत्रिय विजय ध्वज फहरा दो। 
 संगठन_में_शक्ति है - क्षत्रिय धर्म युगे युगे
          *मृत्युंजय कु सिंह *
             *प्रदेश अध्यक्ष *
      *बिहार पुलिस एसोसिएशन *
      *Mo No -9955999978*
 *नोट * ः - *कृपया मेरा सुझाव अच्छा लगे तो मूल रूप में ही किसी ग्रुप में या व्यक्ति को भेजे। अपना नाम कौपी पेस्ट कर के न भेजे *🙏

Post a Comment

0 Comments