Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए क्यों चर्चा में है बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह

बाढ़। राजद महिला बिहार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष व बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह ने कहा कि वे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख की भागीदार है क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है भले वह क्षेत्र की विधायक नहीं है पर सर्वाधिक लोग जन समस्याओं को लेकर उनके पास आते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नमिता नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही है पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है बढ़ उनका गृह विधानसभा क्षेत्र है जहां व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया है जो लक्ष्य पार्टी ने दिया था उसे पूरा किया गया है नमिता नीरज सिंह ने कहा कि उनके पति नीरज सिंह सीआरपीएफ में वरीय पदाधिकारी थे पर समाज सेवा से प्रेरित होकर उन्होंने नौकरी से वी आर एस लेकर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का फैसला किया है। नमिता नीरज सिंह ने कहा कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ सदैव से छल होता आया है जो लोग यहां से प्रतिनिधि बनकर गए उन्होंने प्रदेश और देश स्तर पर खुद का चेहरा तो चमकाया पर बाढ़ की पहचान विलुप्त होती रही बाढ़ आज तक जिला नहीं बन पाया बाढ़ के ऐतिहासिक धरोहर खंडहरों में तब्दील होते गए शैक्षणिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था की स्थिति का कहना क्या यहां के आम आदमी के दुख दर्द को किसी ने नहीं समझा इसी कारण से इलाके की बहू होने के कारण उन्होंने अपने राजनीतिक कर्मभूमि के रूप में बाढ़ का चुनाव किया है। राजद के बारे में उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की पार्टी है गरीब गुरबा  पिछड़ा दलित शोषित की पार्टी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव मीसा भारती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और वरीय नेताओं का सदैव उन्हें सहयोग मिलता रहा है। एक सवाल के जवाब में नमिता नीरज सिंह ने कहा कि बाढ़ के लोगों ने जो प्यार और स्नेह उनके प्रति दिखाया है उससे वे गदगद है वे पार्टी की आम कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो दायित्व निर्धारित करेगी उसका वह सदैव पालन करेंगी।

Post a Comment

0 Comments