Ticker

6/recent/ticker-posts

लाएंस क्लब पाटलीपूत्र आस्था के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दिनांक 10 जुलाई दिन रविवार 11बजे  होटल चाणक्या ,पटना में लाएंस क्लब पाटलीपूत्र आस्था के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष लायन डा राजेश गोस्वामी ,सचिव लायन डा विकास कुमार, कोषाध्यक्ष लायन डा माधवी बनी। कार्यक्रम का उद्घाटन  माननीय श्री अशोक चौधरी, मंत्री बिहार सरकार के द्वारा विशेष अतिथि डा अशोक घोष, अध्यक्ष, बिहार प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य अतिथि लायन्स 322 ई जिलापाल लायन्स श्री मद्धेश्वर सिंह, विशेष आमंत्रित अतिथि उप जिलापाल प्रथम लायन बिनोद अग्रवाल उप जिलापाल द्वितीय गनवंत मल्लिक और लायन्स क्लब 322E के बिहार राज्य के अलग अलग जगहो से आये वरिष्ठ पदाधिकारीयों के उपस्थिति में हुआ l पूर्व डिजी लायन अनूपम सिंघानिया जी ने कैबिनेट मेम्बरर्स को इंस्टाल और  पूर्व डिजी लायन आर आर सहाय जी ने इंडक्सन करा कर शपथ ग्रहण करवाया l 

वर्तमान सत्र 2022-23 के लायन्स क्लब इंटरनेशनल 322ई के जिलापाल  लायन श्री मद्धेश्वर सिंह मुख्य अतिथि और लायन्स क्लब पाटलीपूत्र आस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन डा अमुल्य सिंह और सभी सम्मानित पदाधिकारी, सदस्य और अन्य क्लब के माननीय पदाधिकारीयों के उपस्थिती में क्लब के पदाधिकारीयों ने कार्यभार लेते हुए शपथ ग्रहण किया, क्लब निदेशक डा अमुल्या सिंह,श्री बिपीन सिंह,डा अमलेश सिंह,ई.मनोज कुमार, श्री आलोक रंजन सिंह निवर्तमान डा सुमन कुमार ,डा मनिषा सिंह ,श्री मृतुंजय कुमार जी , डा एस पी गुप्ता, डा राणा एस पी सिंह, डा समरेन्द्र सिंह,डा बसंत पंचानन और क्लब के माननीय सदस्यगण  व लायन्स क्लब 322E डिस्ट्रिक्ट के वरीय पदाधिकारियों ने  सफल सत्र हेतु  शुभकामनायें दी l लायन क्लब पाटलीपूत्र आस्था की टीम के द्वारा जल संरझण ,डाईबिटीज, पर्यावरण ,चाईल्ड कैंसर ,हंगर और हेल्थ और हाईजीन, दिव्यांग के लिए ,नेत्र जांच पर  मुख्यरुप रुप से कार्य किया जायेगा l राज्य भर से आये सभी सम्मानित पदाधिकारीयों ,सभी कैबिनेट्स सदस्यों और डेलगेट्स ने धन्यवाद दिया l

Post a Comment

0 Comments