Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रधेय नवीन किशोर सिन्हा दो दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 10 मई से।

पटना 07 मई 2020 भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के तत्वावधान मे पटना पश्चिम के दिवंगत लोकप्रिय विधायक स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी के 72 वाॅ जन्मदिन 11 मई के अवसर पर पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग पटना मे दो दिवसीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की जायेगी।  यह निर्णय आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के बैठक के दौरान लिया गया। 
       बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया, उन्होंने स्व नवीन सिन्हा जी के जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि वो एक कुशल राजनीतिज्ञ होते हुए भी बहुत बड़े खेल प्रेमी भी थे वे खिलाड़ियों के हित मे हमेशा सदन में बात रखते थे उन्हीं के जयंती पर यह प्रतियोगिता उन्हें समर्पित है। 
       कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक सात सदस्यों की कमिटी बनाई गई है। जिसमें मनीषा को संयोजक गौतम सिद्धार्थ एवं जेपी मेहता जी को सह -संयोजक ग्राउंड की व्यव्स्था की जिम्मेदारी बिहार बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार, राजीव रंजन यादव, एवं आनंद कुमार सिन्हा को दी गयी है। 
        प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 10 मई को संध्या 03:00 बजे से किया जायेगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 11 मई को संध्या 05:00 बजे से किया जायेगा। उदघाटन एवं समापन सत्र मे माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन सहित अनेकों मंत्रीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
     बैठक में मुख्यरूप से सह संयोजक मुकेश पासवान, महिला खेल संयोजिका मनीषा,प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, वेणुगोपाल सिन्हा,आनंद सिन्हा,सोशल मीडिया प्रभारी विकास सिंह,क्षेत्रीय प्रभारी आनंद मिश्रा, श्यामकांत दुबे,जयप्रकाश मेहता,पटना महानगर के संयोजक सुमीत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments