Ticker

6/recent/ticker-posts

छपरा : गांव-कस्बों में आप की धमक, आप नेता सुशील बोले - किसानों को हक दिलायेगी आम आदमी पार्टी

छपरा / 1 अप्रैल 2022 : छपरा जिले में आम आदमी पार्टी का प्रखंडवार कार्यक्रम जारी है। आप नेता सुशील कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दरियापुर, दिघवारा एवं सोनपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं सैंकड़ों किसानों ने प्रशासन के नाम अपनी समस्याओं से जुड़े शिकायत पत्र दिए। 

सुशील ने बताया कि किसानों द्वारा लिखे गए उनकी समस्याओं से जुड़े सभी पत्र अगले सप्ताह जिला प्रशासन को सौंप दिए जायेंगे। फिर उन समस्याओं के निदान पर प्रशासन क्या कदम उठाती है, इसकी समीक्षा करके आगे की रणनीति निर्धारित की जायेगी।

सुशील ने कहा कि जिला प्रशासन को किसानों का शिकायत पत्र सौंपने के बाद निदान के लिए उन्हें कम-से-कम अप्रैल भर का समय जरूर दिया जायेगा। फिर मई में छपरा जिले के किसानों के साथ पुनः आम सभा कर प्रशासन के कदमों की समीक्षा की जायेगी। अगर प्रशासन अब भी किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं हुई और सही तरीकों से उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया तो मजबूरन आन्दोलन का रूख अख्तियार करना पड़ेगा।

सुशील सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा से संवेदनशील रही है। बिहार में किसानों के पक्ष में चलाए जा रहे अभियान भी उसी संवेदनशीलता से उपजी एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने तक आम आदमी पार्टी का अभियान जारी रहेगा।


सुशील ने कहा कि पैक्स केंद्र बिचौलियों का संरक्षक बनकर किसानों का दोहन कर रहा है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए पैक्स केंद्रों को भी दुरूस्त करना जरूरी है।


छपरा जिले के अलावा भी बिहार के कई जिलों से आम आदमी पार्टी की गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत एवं सरकार बनाने के बाद बिहार में भी पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। 














Post a Comment

0 Comments