Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है होली, केजरीवाल भी इसके संदेशवाहक : राकेश सिन्हा


बेगुसराय / 17 मार्च 2022 : आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेशवाहक है। इस त्योहार में आपसी गिले-शिकवे को मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने की परम्परा है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भी जोर इसी संदेश पर है। वे हमेशा कहते रहते हैं कि "इंसान से इंसान का हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा"।


श्री सिन्हा ने कहा कि अलग-अलग रंग लोगों के चेहरे और शरीर पर लगकर आपस में एक-दूसरे घुल-मिल जाते हैं। सिर्फ एक प्रकार के रंग या गुलाल से होली की खूबसूरती उतनी नहीं बढ़ पाती, जितना कि अलग-अलग रंगों की वजह से हो पाती है। विभिन्न रंगों का यह पर्व हमें संदेश देता है कि हमारे देश में सभी जातियों एवं सभी धर्मों के लोगों को भी मिलजुल कर रहना चाहिए। इससे प्रजातंत्र की खूबसूरती बढ़ती है।

Post a Comment

0 Comments