Ticker

6/recent/ticker-posts

जमुई : अलीगंज में घर में हुई अगलगी, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, बछड़े सहित झुलसी एक मवेशी

जमुई (आर्यावर्त लाइव), 22 मार्च 2022 : अलीगंज प्रखंड के गहलौर गांव में मंगलवार की दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा अनाज, कपड़ा एवं अन्य सामग्री तथा घर के आगे बंधी मवेशी बछडे सहित झुलस गयी। फूस का घर होने के कारण आग तुंरत काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। जब तक लोग जाने तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था।
स्थानीय ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह खूंटे से बंधी भैस एवं उसके बच्चे को घर से निकाला गया। लेकिन मवेशी बुरी तरह आग से झुलस गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गहलौर गांव निवासी ब्रह्मदेव पासवान ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह परिवार सहित खेत में मसूरी उखाड़ने चला गया था। ग्रामीणों के शोर सुनकर दौड़े आये तब तक घर में रखे सभी समान व मवेशी जल चुकी थी। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी सीओ एवं थाना को दिया गया है।
 [इनपुट : चंद्रशेखर सिंह]

Post a Comment

0 Comments