Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना दारू पिए और बिना पैसे लिए वोट दें : संदीप दुबे, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा

 

 

नई दिल्ली (8 फरवरी 2022) : राजनीतिक दलों द्वारा चोर-उचक्कों, भ्रष्टाचारियों-बलात्कारियों को भी टिकट दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को जनता वोट ना दे चाहे ऐसे उम्मीदवार किसी भी पार्टी के हों। आम जनता ऐसे लोगों को चुनाव में हराकर अपने राष्ट्रधर्म का पालन करें। 5 सालों के बाद आए इस मौके को यूं ही न जाने दें। उक्त बातें भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक संदीप दुबे ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

संदीप ने कहा कि पार्टियां अपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं को चुनाव में उतार देती है। जात-पात की राजनीति करने ज्यादातर नेता अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं। वे अपनी ही जाति के आम लोगों का शोषण करते हैं। वे अपने गांव के आस-पड़ोस के लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हैं। यही उनकी राजनीतिक की प्रथम पाठशाला है।

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक संदीप दुबे ने कहा कि अगर आप दारू और पैसे लेकर वोट देंगे तो जीतने के बाद वैसा नेता आपका शोषण ही करेगा। इसलिए जनता को जात-पात से ऊपर उठकर चुनाव में वोट करना चाहिए।

विदित हो कि देश के पांच राज्यों - यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर - में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में सभी पार्टियां अपने-अपने दांव चल रही हैं। इन सबके बीच भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक संदीप दुबे की यह अपील महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments