Ticker

6/recent/ticker-posts

अप्रवासी विधायक ने महाराजगंज के विकास को किया ठप्प सत्यदेव सिंह

महाराजगंज।गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने महाराजगंज के विधायक पर तंज कसा है। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा है की महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की रफ्तार बिहार के 243 विधानसभाओं में सबसे निचले पावदान पे है। 2005 के बाद एवं 2000 से पहले जितने लोग विधायक बनें उनसभी ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। आज भी मेरे द्वारा कराये गए ईंटकरण हीं लोगों का सहारा है। विधायक का सप्ताह में एक दिन आना और गिने चुने लोगों की समस्या को सुनना, ये लोकतंत्र में राजशाही का उदाहरण है। महाराजगंज के लोगों के साथ जो नाइनसाफी हो रही है वो बहुत दु:खद है। महाराजगंज के लोगों को विचार करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा की आज महाराजगंज की जनता अपने गुमशुदा विधायक को ढूंढ़ रही है। महाराजगंज विधानसभा जो कभी विकास का मॉडल बना था आज विकास नहीं होने का उदाहरण बन कर रह गया है और इसके जिम्मेवार केवल और केवल वहां के जनप्रतिनिधी हैं।

Post a Comment

0 Comments