Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार मंत्रिमंडल के पांच सहयोगी हुए कोरोना पॉजिटिव

पटना।बिहार सरकर के पांच मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव तो कैबिनेट बैठक के पहले सीएम नीतीश ने ले लिया बड़ा फैसला।नीतीश सरकार के मंत्रियों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है. राज्य सरकार के पांच मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को होने कैबिनेट बैठक का प्रारूप बदल दिया गया है.अब बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. कैबिनेट बैठक के पूर्व सभी मंत्रियों को कोरोना जाँच कराने कहा गया था. इसी को लेकर मंगलवार को सभी का सैम्पल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया. बुधवार को राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और सुनील कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद नीतीश सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक को फिजिकल की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने का निर्णय लिया. बुधवार को राज्य में कोरोना को लेकर कुछ पाबंदियों की घोषणा की जा सकती है. इसके पूर्व मंगलवार शाम हुई बैठक में बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है। यह नाइट कर्फ्यू बिहार में 6 जनवीरी से 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। वहीं कोरोना को लेकर बिहार में जिम, मॉल और पार्क भी बंद रहेंगे। 8वीं तक के सभी स्कूल भी 21 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि 8वीं से ऊपर की कक्षा में 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति होगी।

Post a Comment

0 Comments