Ticker

6/recent/ticker-posts

एक अनूठा ताजमहल.....

दुनिया में बेपनाह प्यार करने वालो की कमी नहीं है। ऐसे कई नमूने है जिन्होंने अपनी मोहब्बत की मिसाल पेश की है। आधुनिक समय में जैसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी प्यारी पत्नी के लिए मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था वहीँ आज भी कई ऐसे दीवाने है,जो हर दिन अपनी मोहब्बत को इंतहा तक ले जाते हैं।दरअसल एक मामला सामने आया है जहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर ही तोहफे में दे दिया, इसे बनाने और सजाने में पूरे तीन साल का वक्त लग गया। जी हाँ सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सत्य घटना है जहाँ एक पति ने पत्नी को दिया अनोखा तोहफा जिसकी आज हर कोई कर रहे है तारीफ
आपको बता दे हूबहू ताजमहल जैसा दिखने वाला यह घर मध्यप्रदेश के शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने बनवाया है, उनका कहना है कि पहले ताजमहल को ताप्ती नदी के किनारे बनाया जाता था, लेकिन बाद में उसे आगरा में बनाया गया। उन्होंने बताया कि वह जब भी ताजमहल को देखते थे, उन्हें मलाल होता था कि यह मध्यप्रदेश में क्यों नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मोहब्बत, अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को तोहफे में ताजमहल जैसा घर ही दे दिया।और इसे बनने में पूरा तीन साल का वक़्त लगा।                                                                           मिली जानकारी के मुताबिक, इस घर में चार बेडरूम, एक किचन, लाइब्रेरी, मेडिटेशन रूम तक है। इस आलीशान घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90×90 बताया जा रहा है। इंजीनियर प्रवीण चौकसे के मुताबिक, इस घर की ऊंचाई 29 फीट रखी गई है। इसमें ताजमहज जैसे मीनार की हूबहू नकल बनाई गई है। इसके अलावा घर का फर्श राजस्थान के मकराना से बनाया गया है। घर के अंदर की नक्काशी बंगाल और इंदौर के कारीगरों ने की है तो फर्नीचर सूरत और मुंबई के कलाकारों ने बनाया है।
जो कोई भी इस घर को देखता है वह इसकी तारीफ करने से ही पीछे नहीं हटता, हर कोई इनके प्यार के चर्चे कर रहे है। घर-घर में इनके पये के चर्चे होने लगे। इस ताजमहल जैसे घर को देखने अब लोग दूर-दूर से भी आ रहे है जिसके बाद उनकी नज़ारे नहीं हट रही। कई लोग तो इस घर के इंजीनियर का पता पूछ रहे है ताकि कभी उन्हें ऐसा मौका मिले तो वह भी ऐसा आलिशान घर बना पाए।

Post a Comment

0 Comments