Ticker

6/recent/ticker-posts

अमनौर से भाजपा विधायक को मिली संगठन में बडी जिम्मेवारी


अमनौर।सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू को भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है मंटू सिंह के अलावा बिहार से उपमुख्यमंत्री रेनू देवी विधायक अरुण शंकर प्रसाद तथा अर्चना राय भट को भी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वर्ष 2010 में जदयू के टिकट पर अमनौर से चुनाव जीतने वाले मंटू सिंह ने 2020 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। सारण सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के अत्यंत करीबी लोगों में शामिल कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पूरे बिहार में पटेल समुदाय को एकजुट करने में भी लगे हुए है। ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उन्हें समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने विधायक मंटू सिंह को बधाई दी है तथा कहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी अमनौर विधानसभा क्षेत्र में और मजबूत होगी तथा प्रदेश स्तर पर भी उनकी कार्य क्षमता को आजमाने का मौका मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments