Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना में 300 रुपए में गंगा में 2 घंटे की यात्रा, पानी जहाज (क्रूज) का संचालन हुआ शुरू

अगर आप बिहार में गंगा के रूट का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक बढ़िया खुशखबरी है। आपके लिए और पानी जहाज अर्थात जिसे क्रूज भी कहते हैं, उसका संचालन शुरू कर दिया गया है।गंगा की लहरों पर शहर की इच्छा रखने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। फ्लोटाफे क्रुजेज की ओर से 8 अक्टूबर से गंगा में एम बी अल्फा का संचालन किया गया। ₹300 में सैलानी 2 घंटे तक गंगा की लहरों की सैर कर सकेंगे।जहाज का संचालन सप्ताह के सभी दिन दोपहर 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया जाएगा। जहाज 2 घंटे में गंगा में 6 किलोमीटर की सैर कराया जाएगा। जहाज एनआईटी घाट से खुलकर विभिन्न घाटों पर सैर कराते हुए गंगा के टापू का विवरण कराएगा। जहाज पूरी तरह वातानुकूलित है। जहाज में फिल्म ‘पाटलिपुत्र से पटना तक’ के माध्यम से इतिहास भी दिखाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments