Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार : डिप्टी सीएम बोले - शहरों के बेहतरी के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार भवन निर्माण जरूरी


पटना (Patna), 14 अगस्त : बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) तारकिशोर प्रसाद (Tarkishor Prasad) ने शुक्रवार को कहा कि शहरों के बेहतर स्वरूप के लिए निरारित मापदंड के अनुसार भवन का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित और टिकाऊ शहर के विकास के लिए भवन को ठीक रखना आवश्यक है।

कन्फेडरेशन अफ इंडियन इंडस्ट्री के तत्वाधान में आयोजित एक बेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सुव्यवस्थित शहर के लिए निरारित मापदंड के अनुसार भवनों का निर्माण और शहरों में नगरीय सुविधाओं की उपलब्धता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरुकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पटना (Patna) जैसे शहर भूकंप के दृष्टिकोण से संभवत: जोन-5 के शहर हैं, जो अति संवेदनशील हैं, इसलिए भवन के निर्माण के लिए लोगों को इसकी पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबांन विभाग की ओर से भूकंपरोधी भवनों के निर्माण के लिए पंचायत स्तर पर राजमिस्त्री और तकनीकी विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुन्दर और सुव्यवस्थित शहरों के विकास के उद्देश्य से कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में आयोजित यह बेबिनार निश्चित रूप से एक बेहतरीन पहल है।

उन्होंने कहा, सुव्यवस्थित एवं टिकाऊ शहर के विकास के लिए हमें कुछ और महत्वपूर्ण विषय पर भी विचार करना चाहिए। इस मुद्दे पर व्याख्या एवं विश्लेषण की जरूरत है। गहन विचार-विमर्श और तकनीकी पक्षों को शामिल करने के पश्चात एक व्यापक कार्य योजना पर काम होना चाहिए।

इस वेबिनार में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन नरेंद्र कुमार सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments