चकाई।सोनो प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन को लेकर बुधवार को प्लसटू उच्च विद्यालय सोनो के सभागार में आयोजित बैठक में राज्य के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानिय विधायक सुमित कुमार सिंह ने हिस्सा लिया। विद्यालयों में अब तक किए गए कार्यों और आगे के कार्य योजना की जानकारी लिया एवं प्रबंध समिति गठन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान विद्यालय के विकास हेतु विद्यालय को क्या चाहिए ? इस संबंध में छात्रों से उनके सुझाव मांगे। साथ ही उन्हें खेल कूद में भी हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
सुमित कुमार सिंह ने कहा की मेरी इच्छा है कि खेल कूद में भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर यहां के छात्र पहचान बनाएं और देश के लिए मेडल ले कर आएं। इसके लिए जो भी कमी है उसे दूर किया जाएगा। जल्द ही विद्यालय के खेल मैदान के सामने बने मंच पर छत बनाया जाएगा ताकि धूप व बारिश से बचा जा सके।
उच्च विद्यालय सोनो में वाई-फाई लगाया जाएगा तथा कंप्यूटर लैब को अपडेट करके छात्रों के उपयोग में लाया जाएगा। इसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार जी को निर्देशित किया कि सभी छात्रों को कम्प्यूटर की शिक्षा के साथ जोड़ना अनिवार्य करें।

0 Comments