Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार में 20 अगस्त को पंचायत चुनाव की घोषणा .

बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा और बहुत जल्द होगी। पूरी संभावना है कि 20 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाये। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने 3 अगस्त को पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में पंचायत- ग्राम कचहरी के आम चुनाव हेतु अधिसूचना निर्गत करने के संबंध में उल्लेख है .राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने पंचायती राज विभाग को पत्र भेजने की पुष्टि कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र में बताया गया है कि सूबे में पंचायत ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 10 चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए 20 सितंबर, 24 सितंबर, 4 अक्टूबर,6 अक्टूबर, 18 अक्टूबर,22 अक्टूबर,31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 15 नवंबर एवं 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने का उल्लेख है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त 2021 को निर्गत करने की बात कही गई है ।

Post a Comment

0 Comments