पणजी (Panaji), 6 जुलाई : गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने मंगलवार को पी.एस. श्रीधरन पिल्लई (PS Shridharan Pillai) को गोवा का नया राज्यपाल (New Governor of Goa) नियुक्त किए जाने का स्वागत किया और कहा कि नई नियुक्ति जल्द से जल्द राज्य का प्रभार संभालेंगे।
सावंत ने कहा, मैं केंद्र सरकार द्वारा पीएस श्रीधरन पिल्लई की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का स्वागत करता हूं। नए राज्यपाल जल्द से जल्द गोवा आएंगे और कार्यभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने मंगलवार को आठ राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की, जबकि चार अन्य का तबादला किया।
केरल (Kerala) में भाजपा (BJP) की राज्य इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम (Mizoram) से गोवा स्थानांतरित कर दिया गया है। गोवा लगभग एक साल से पूर्णकालिक राज्यपाल के बिना रहा है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) 19 अगस्त, 2020 से गोवा के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उन्होंने सत्य पाल मलिक (Satya Pal Malik) की जगह ली, जिन्हें अचानक मेघालय (Meghalay) के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने प्रमोद सावंत सरकार की कोरोना नियंत्रण को लेकर काफी आलोचना की थी।

0 Comments