शिवहर (बिहार) / 11 जून 2019 : राजद विधायक चेतन आनंद ने 'लालू रसोई' का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई।
विधायक चेतन आनंद ने बताया कि गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदी के महानायक लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर शिवहर में लालू रसोई का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों को खाना खिलाया गया। इस दौरान कोविड -19 से सुरक्षा को जारी निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन किया गया। लोकप्रिय जननेता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर कई जगह मिठाईयां बांटी गईं।
वहीं राजद जिलाध्यक्ष इश्तेयाक अहमद खान के देख-रेख में शिवहर प्रखंड के उकनी पंचायत में गरीबों के बीच लालू रसोई का आयोजन किया गया। जहां लोगों के बीच खाना वितरण किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि शिवहर विधानसभा क्षेत्र के शिवहर प्रखंड अंतर्गत चमनपुर पंचायत स्थित दलित बस्तियों में भोजन कराया गया। शिवहर विधायक चेतन आनंद के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अनेक जगहों पर दलित बस्तियों में लालू रसोई का आयोजन किया गया। कई जगहों पर मिठाइयां भी बांटी गई। एक अनुमान के मुताबिक जिले में लालू रसोई के माध्यम से एक हजार लोगों को खाना उपलब्ध कराया गया।
मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने पूर्व सीएम लालू यादव के जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही इस मौके पर विधायक चेतन आनंद द्वारा लालू रसोई के सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया। वहीं कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीब, शोषित, वंचित एवं जरूरतमंदों के बीच एक खास संदेश जाएगा।




0 Comments