Ticker

6/recent/ticker-posts

अमित शाह का ममता बेनर्जी से सवाल "क्या पाकिस्तान में लगेंगे जय श्री राम के नारे "।


 


गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार  में  रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की परिवर्तन यात्रा मुख्यमंत्री, मंत्री या विधायक को बदलने की नहीं, बंगाल की स्थिति में बदलाव की यात्रा है।

अमित शाह ने ममता बेनर्जी से सवाल करते हुए ताना कसा है की जयश्री राम बोलने से ममता दीदी को परहेज है। यहां जयश्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। मेरे साथ हाथ उठाओ और बोलो जय श्रीराम, जय जय श्रीराम। यह ममता दीदी को अपमान लगता है, क्योंकि उन्हें तुष्टीकरण के जरिए एक समाज के वोट चाहिए। मैं गारंटी देता हूं कि चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलने लगेंगी।

साथ ही साथ अमित शाह ने ममता दीदी पर आरोप लगाया है की वह सिर्फ़ अपने भतीजे के कल्याण में लगी है "आयुष्मान भारत योजना नरेंद्र मोदी लाए। ममता नहीं चाहतीं कि ये सुविधा आपको मिले। ये आपके पास आई तो मोदी जी पॉपुलर हो जाएंगे। मैं वादा करता हूं कि भाजपा की सरकार बनाइए, आयुष्मान का लाभ एक महीने में मिलने लगेगा। मई के बाद ममता दीदी इसे नहीं रोक पाएंगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी। मोदी जी ने गरीबों के लिए 115 योजनाएं बनाई हैं ममता दीदी उन्हें रोक कर बैठी हैं। मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए तो ममता दीदी भतीजा कल्याण में लगी हैं। वे कोशिश कर रही हैं कि कब भतीजा मुख्यमंत्री बन जाए"।