Ticker

6/recent/ticker-posts

मशहूर गायक कुमार सानू ने बेटे की बिगड़ी बोल पर मांगी माफी, पत्नी रीता के परवरिश पर भी उठाए सवाल

                Author: Neha Kumari

     

मुंबई : कलर्स के जाने माने शो बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू महाराष्ट्र के मातृभाषा मराठी भाषा पर टिप्पणी करते नजर आए थे।

हाल ही में संगीतकार कुमार सानू ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपने बेटे जान कुमार सानू के इस अभद्र व्यवहार पर शर्मिंदगी जताते नजर आए।

उनका कहना है के उनके बेटे के इस व्यवहार के पीछे उनकी धर्म पत्नी एवं जान कुमार सानू की मां रीता के परवरिश का दोष है।

कुमार सानू वीडियो में यह भी कहते नजर आए कि मैं खुद उन भाषाओं में गाने गाय हैं, और मैं उन सभी भाषाओं का आदर करता हूं।

यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुद मुम्बई, मुंबा देवी और महाराष्ट्र का सम्मान करता हूं, साथ ही उन्होंने अपने नाम और प्रसिद्धि के पीछे मुंबा देवी का ही आशीर्वाद बताया ।

उन्होंने अपनी पत्नी रीता की परवरिश पर उंगली उठाते हुए ये भी कहा कि वे पिछले 27 वर्षों से अपने बेटे और पत्नी से दूर रहे हैं। यह कहते हुए उन्होंने अपने बेटे की तरफ से सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगी।